UP Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 को पूर्ण बहुमत से जीतेगी, क्योंकि राज्य के लोगों ने कानून और व्यवस्था, गरीब कल्याण, विकास और बेहतर प्रशासन के चार मुख्य मुद्दों पर सत्ताधारी पार्टी का समर्थन किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Network18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए खास इंटरव्यू में यह बात कही।
