यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजें बहुत कुछ कहते हैं। क्या कहते हैं यह सुनने के लिए आपको थोड़ा ध्यान होगा। यूपी की सत्ता में भाजपा की वापसी का संकेत तो एग्जिट पोल ने दे दिया था। इसलिए यूपी के नतीजों ने सपा गठबंधन को छोड़ किसी को हैरान नहीं किया। लेकिन, 2017 के मुकाबले कम ताकत (कम सीटों) के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा ने देश के पॉलिटिकल फ्यूचर का संकेत दे दिया है।
