उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दशक से पुराने एक अंधविश्वास को तोड़ दिया है। अंधविश्वास यह था कि अगर राज्य के मुख्यमंत्री ने नोएडा को दौरा किया तो वह दोबारा सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंचेगा। योगी 2017 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद से उन्होंने करीब दो दर्जन बार नोएडा का दौरा किया। अब वह दोबारा सीएम बनने जा रहे हैं।
