UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज समेत कुल 12 जिलों की 61 सीटों पर कल यानी 27 फरवरी को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार शाम छह बजे के बाद से प्रचार पर प्रभावी रूप से रोक लग गई है।
