Get App

उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला में मिली सफलता तय करेगी देश की राजनीति में आगे की राह

उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान बीजेपी के मुद्दों में निश्चित रूप से विकास और कानून-व्यवस्था सबसे ऊपर थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का पूरा परिचय और व्यक्तित्व अपने आप में हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतीक था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2022 पर 7:33 AM
उत्तर प्रदेश की प्रयोगशाला में मिली सफलता तय करेगी देश की राजनीति में आगे की राह
क्यों खास है यूपी में BJP की जीत?

भुवन भास्कर

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी ने इस जीत के साथ कई रिकॉर्ड बनाए, जिनकी चर्चा चारों ओर हुई है। लेकिन अब यह चुनाव खत्म हो चुका है और जीत के जश्न के आगे इस चुनाव के संदेश का विश्लेषण समय की मांग है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को सेमीफाइनल बताया जा रहा था, तो जाहिर है कि इस सेमीफाइनल में बीजेपी की जीत ने फाइनल के लिए यानी 2024 के लिए मंच तैयार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुल मिलाकर बीजेपी के मुद्दे क्या थे? निश्चित रूप से विकास और कानून-व्यवस्था इस सूची में सबसे ऊपर थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ का पूरा परिचय और व्यक्तित्व अपने आप में हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतीक था। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, विजयदशमी के मौके पर अयोध्या में लाखों दीयों का प्रज्वलन, प्रयाग के कुंभ और हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के प्रति सरकार और प्रशासन का रवैया और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को ‘मुक्त’ कराने की खुलेआम बातें - सब मिलाकर यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश ने बीजेपी के लिए एक राजनीतिक प्रयोगशाला का काम किया है। बीजेपी के लिए ‘हिंदुत्व की प्रयोगशाला’ के रूप में पहले गुजरात का जिक्र किया जाता था। लेकिन अब गुजरात से ज्यादा यह उत्तर प्रदेश के लिए कहा जा सकता है।

कहा जाए तो उत्तर प्रदेश हिंदुत्व प्रभाव वाली नई राजनीति की प्रयोगशाला के रूप में गुजरात से ज्यादा योग्य है। इसलिए कि बीजेपी की हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीति के सामने जो सबसे बड़ी दो चुनौतियां हैं, वे दोनों उत्तर प्रदेश में अपने सबसे प्रभावी स्वरूप में यहां मौजूद हैं। इसमें पहली चुनौती है – जातिवाद और दूसरी है, समाज का आर्थिक पिछड़ापन। हिंदू राष्ट्रवाद को राजनीति की मुख्यधारा बनने के लिए इन दोनों चुनौतियों से निपटना होगा और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिली शानदार जीत ने इन दोनों ही चुनौतियों पर बीजेपी की जीत को स्थापित किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें