UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता में बीजेपी ने वापसी कर ली है और समाजवादी पार्टी की सीटों में भी कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अखिलेश यादव अब भी पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे। चुनाव में BJP, BSP, SP और कांग्रेस जैसे दलों के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। आइए डालते हैं, ऐसे ही कुछ बड़े चेहरों पर...
