Get App

Ram Mandir: सपा ने फिर ठुकराया रामलला के दर्शन का न्योता, शिवपाल ने बताई अयोध्या नहीं जाने की वजह

Ayodhya Ram Mandir: समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन का निमंत्रण एक बार फिर से ठुकरा दिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह आगामी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के साथ अयोध्या नहीं जाएंगे, बल्कि पार्टी नेता अखिलेश यादव से उनके तथा पार्टी के अन्य सदस्यों के लिये अयोध्या जाने की अलग से व्यवस्था करने की गुजारिश करेंगे

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सदन के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का न्योता दिया है

अयोध्या में बने भगवान राम के भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला दर्शन के लिए मिले निमंत्रण को समाजवादी पार्टी (SP) ने एक बार फिर से ठुकरा दिया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि जब भगवान राम का बुलावा आएगा, तब वह एक श्रद्धालु के रूप में अयोध्या जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने सदन के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का न्योता दिया है।

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा है कि वह आगामी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के साथ अयोध्या नहीं जाएंगे। बल्कि पार्टी नेता अखिलेश यादव से उनके तथा पार्टी के अन्य सदस्यों के लिए अयोध्या जाने की अलग से व्यवस्था करने की गुजारिश करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब भगवान राम का बुलावा आएगा तब वह एक श्रद्धालु के रूप में अयोध्या जाएंगे।

शिवपाल ने कहा, "11 फरवरी को अयोध्या जाने का हम लोगों का कोई औचित्य नहीं है। हम अपने नेता अखिलेश यादव से कहेंगे कि वह अलग से व्यवस्था कराएं, तब हम जाएंगे।" यादव ने यह भी कहा कि खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही पिछले महीने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला तो सपा के बाकी लोग इस कार्यक्रम में कैसे जाते।


अखिलेश बोले- परिवार के साथ जाऊंगा अयोध्या

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान भवन में इस बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं एक दर्शनार्थी के रूप में अपने परिवार के साथ अयोध्या जाऊंगा। जब भगवान राम का बुलावा आएगा तो मैं जाऊंगा।" उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सभी सदस्यों को सरकार के निमंत्रण की जानकारी दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी दलों के सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।

महाना ने कहा था, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने उन्हें अयोध्या ले जाने का अनुरोध किया था। शिवपाल सिंह यादव (वरिष्ठ सपा नेता) ने भी कहा था कि अगर विधानसभा अध्यक्ष हमें ले जाएंगे तो हम जाएंगे। मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं।"

अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें 11 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। सदस्य पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे और फिर दोपहर साढ़े 12 से दो बजे तक राम मंदिर में दर्शन करेंगे। बता दें कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विगत 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ था।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 07, 2024 7:05 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।