Uttar Pradesh assembly election 2022: पहले चरण में इन उम्मीदवारों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

Uttar Pradesh assembly election 2022: उत्तर प्रदेश की 403 विधान सभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होना है

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:10 PM
पहले चरण के मतदान में इन प्रत्याशियों के बीच होगा टक्कर का मुकाबला

Uttar Pradesh assembly election 2022: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधान सभा सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। BJP ने साल 2017 के चुनाव में 403 सीटों में से 303 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ फिर से दूसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी में मैदान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ता की चाभी किसे हासिल होगी, यह 10 मार्च के बाद ही पता चलेगा।

पंकज सिंह नोएडा

पंकज सिंह मौजूदा समय में नोएडा विधान सभा से विधायक है। उन्हें उम्मीद है कि दूसरा कार्यकाल भी जनता उन्हें सौंपेगी। पंकज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। पंकज का मुकाबला मायावती की बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृपाराम शर्मा से हैं। साल 2017 के चुनाव में सिंह ने सपा के प्रत्याशी को भारी अंतर से हराया था।


मृगांका सिंह (BJP) कैराना

मृगांका सिंह (Mriganka Singh) BJP के विधायक हुकुम सिंह की सबसे बड़ी बेटी हैं। साल 2018 में कैराना में लोकसभा उपचुनाव में हार गई थी। समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान BJP द्वारा अक्सर यहां से हिंदुओं के पलायन का आरोप लगाने के बाद कैराना गहन चर्चा का विषय रहा है।

अहमद हमीद, बागपत

अहमद हमीद (Ahmad Hameed) बागपत विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी और RLD के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला BJP के मौजूदा विधायक योगेश धामा से हैं। हाल ही में RLD नेता जयंत चौधरी के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा था, जिसमें जयंत चौधरी ने कहा था कि अहमद हमीद को दिया गया टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है। हालांकि जयंत ने इस ट्वीट फर्जी करार दिया था।

UP Elections 2022: मतदान के कारण नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित इन 11 जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

बेबी रानी मौर्य, आगरा ग्रामीण

बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) 65 साल की हैं। वो उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। BJP ने आगरा रूरल से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर की जगह बेबीरानी को मैदान में उतारा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।