Uttar Pradesh assembly election 2022: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधान सभा सीटों पर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। BJP ने साल 2017 के चुनाव में 403 सीटों में से 303 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ फिर से दूसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी में मैदान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ता की चाभी किसे हासिल होगी, यह 10 मार्च के बाद ही पता चलेगा।
