UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एक बार फिर मुलायम सिंह यादव का घराना सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल नहीं, बल्कि छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) हैं। अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।