Uttar Pradesh Foundation Day: उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 साल में हर सेक्टर में विकास का मानदंड स्थापित किया – पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के मैसेज को टैग करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में नए अवसर पैदा हुए हैं

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने कहा- UP का बहुआयामी विकास न्यू इंडिया में अग्रणी भूमिका निभाएगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 सालों में हर सेक्टर में विकास का मानदंड (benchmark of development) स्थापित किया है। इससे राज्य के लोगों का जीवन आसान होने के साथ ही नए अवसर में आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बहुआयामी विकास (multi-dimensional development) न्यू इंडिया में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के 73वें स्थापना दिवस (73rd foundation day) के अवसर पर राज्य के लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को टैग करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में नए अवसर पैदा हुए हैं।

पीएम मोदी ने हिंदी में ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 सालों में हर सेक्टर में विकास का मानदंड स्थापित किया है। इससे राज्य के लोगों का जीवन आसान होने के साथ ही नए अवसरों का भी निर्माण हुआ है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश का बहुआयामी विकास न्यू इंडिया में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च किया 'Ek Mauka Kejriwal Ko' कैंपेन, लोगों से की ये अपील


बता दें कि 403 विधान सभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधान सभा के चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव 10 फरवरी को होंगे। यह चुनाव 7 मार्च तक चलेंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाती है। इसी दिन साल 1950 में तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।