Get App

Uttarakhand Election: BJP ने 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्कर धामी

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी ने हरिद्वार शहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:19 PM
Uttarakhand Election: BJP ने 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्कर धामी
BJP ने उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहली लिस्ट में उत्तराखंड के मौजूदा CM पुष्कर सिंह धामी का भी नाम है, जो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार शहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड चुनाव के बीजेपी प्रभारी प्रहलाद पटेल ने बताया 59 सीटों में 5 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं इनमें 13 ब्राह्राण समुदाय और 3 बनिया समुदाय के नेता शामिल हैं। प्रहलाद पटेल ने बताया कि पार्टी बाकी बची 11 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।

10 विधायकों को टिकट कटा

बीजेपी ने पहली लिस्ट में अपने 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें एक बड़ नाम कुंवर प्रणव चैंपियन का है, जो अक्सर अपने बयानों और जीवनशैली के चलते विवादों में रहते हैं। पार्टी ने कुंवर प्रणव चैंपियन की जगह उनकी पत्नी देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन को टिकट दिया है। ये खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें