Get App

Uttarakhand Election 2022: चुनाव से एक दिन पहले हरीश रावत बोले- 'कांग्रेस में किसी को भी सीएम चेहरे के रूप में मुझ पर आपत्ति नहीं है'

पंजाब की तरह उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के मुद्दे पर हरीश रावत ने कहा कि यह कदम रणनीतिक है, कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं संघर्ष की राजनीति करता हूं, सत्ता की नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2022 पर 6:47 PM
Uttarakhand Election 2022: चुनाव से एक दिन पहले हरीश रावत बोले- 'कांग्रेस में किसी को भी सीएम चेहरे के रूप में मुझ पर आपत्ति नहीं है'
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कल सोमवार को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने रविवार को कहा कि पार्टी में किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पंजाब की तरह उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के मुद्दे पर रावत ने कहा कि यह कदम रणनीतिक है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं संघर्ष की राजनीति करता हूं, सत्ता की नहीं। पार्टी ने मुझसे कहा है कि चुनाव प्रचार का नेतृत्व मैं करूंगा। हम चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। पार्टी में किसी को भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मेरे नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी सदस्य ने मेरे नाम पर कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की है।

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश की 55, गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को होगी वोटिंग

पूर्व सीएम रावत लालकुआं सीट से चुनावी मैदान में हैं। वह चौथी बार नई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट से उपचुनाव जीतकर रावत 2014 में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 2017 में उन्होंने उधम सिंह नगर में हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों जगह से हार गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें