राज्य सभा में लगातार हंगामे से भावुक हुए वेंकैया नायडू, कहा- आसन पर फाइल फेंकना शर्मनाक

राज्य सभा में विपक्षा सांसद अधिकारियों की मेज पर चढ़ गए, काला कपड़ा लहराया और फाइलें सदन में फेंक दी

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 3:42 PM

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने विपक्षी नेताओं के कल के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की है। सभापति कल के हंगामें के बात करते हुए भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं। कल जब कुछ सदस्य टेबल पर आए, तो सदन की गरिमा को चोट पहुंची है। फाइल फेंकना शर्मनाक है।

राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष की लगातार मांग पर कहा कि आप सरकार को इस बात के लिए फोर्स नहीं कर सकते कि वो क्या करे, क्या नहीं? उन्होंने कहा कि विपक्ष मर्यादा को भूल गया है जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए।

 


दरअसल मंगलवार को राज्य सभा विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। सदन में नए कृषि कानून पर किसानों के आंदोलन पर चर्चा की जा रही थी तो विपक्षी सांसद अधिकारियों की मेज पर चढ़ गए, काला कपड़ा लहराया और फाइलें फेंक दी। कई सांसद उस मेज पर चढ़े थे, जहां संसदीय कर्मचारी कुर्सी के ठीक नीचे बैठते हैं। कुछ सांसद डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मेजों पर बैठे रहे, इस दौरान कई बार कार्यवाही स्थगित की गई। 

..तो क्या आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा खत्म हो जाएगी? कांग्रेस ने संसद में की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू बीते मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले और आसन की तरफ रूल बुक फेंकने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और अन्य BJP सांसदों ने आज सुबह नायडू से मुलाकात भी की।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।