Get App

ByElection: बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा बने सांसद, बालीगंज से जीते बाबुल सुप्रियो, CM ममता ने ऐसे दी बधाई

पश्चिम बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों में सत्ताधारी TMC पार्टी को बड़ी जीत मिली है, वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 16, 2022 पर 5:37 PM
ByElection: बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा बने सांसद, बालीगंज से जीते बाबुल सुप्रियो, CM ममता ने ऐसे दी बधाई
आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को करीब 3 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत मिली है

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Asansol ByElection) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कैंडिडेट शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) करीब 3 लाख वोटों के के बड़े अंतर से जीत गए हैं। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Ballygunge Byelection) में TMC उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो (Babul Suprio) ने करीब 20 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

BJP छोड़ने के तीन साल बाद शत्रुघ्न सिन्हा की लोकसभा में वापसी

आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को कुल 6,46,661 वोट मिले। जबकि उनके मुकाबले बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को 3,50,015 वोट ही हासिल हो सके। इस तरह बिहारी बाबु के नाम से लोकप्रिय शत्रुघ्न सिन्हा की एक बार फिर से लोकसभा में वापसी हो गई है। बीजेपी से कई बार सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने सिन्हा को उनके गढ़ 'पटना साहिब' से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद से चुनाव में हार गए थे।

बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

बता दें कि 2019 में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था और बाबुल सुप्रियो यहां से बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। हालांकि बाबुल सुप्रियो के बीजेपी से इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई। टीएमसी ने यहां से लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। वहीं बाबुल सुप्रियो को पार्टी ने बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में खड़ा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें