Get App

जानें कौन हैं शिवसेना छोड़ BJP में आए राहुल नार्वेकर? पहली बार बने विधायक, अब संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की कुर्सी

Rahul Narwekar साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के अशोक जगताप को हराकर पहली बार कोलाबा से विधानसभा चुनाव जीता

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2022 पर 5:32 PM
जानें कौन हैं शिवसेना छोड़ BJP में आए राहुल नार्वेकर? पहली बार बने विधायक, अब संभालेंगे महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की कुर्सी
दिलचस्प बात यह है कि नार्वेकर भी एक समय शिवसेना में थे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया। नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट हासिल हुए। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार को शुरू हुआ। इस दौरान विधानसभा स्पीकर का चुनाव हुआ।

कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफे के बाद फरवरी 2021 से ही महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर का पद खाली था। राहुल नार्वेकर के स्पीकर चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanavis) ने कहा कि नार्वेकर देश में अब तक के सबसे युवा विधानसभा स्पीकर हैं।

कौन हैं राहुल नार्वेकर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें