Get App

पहलवानों ने दिया ब्रजभूषण शरण सिंह को 'धोबी पछाड़', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया पद छोड़ने का निर्देश

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात को बयान दिया कि, ब्रजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग करने वाले पहलवानों की अब इस मामले में बड़ी जीत हुई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 1:12 PM
पहलवानों ने दिया ब्रजभूषण शरण सिंह को 'धोबी पछाड़', खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया पद छोड़ने का निर्देश
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात को बयान दिया कि, ब्रजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ देश के कई बड़े पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विश्व चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाली रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) समेत देश के कई सारे पहलवान ब्रजभूषण शरण सिंह के तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध पर उतर आए हैं। इसी बीच अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार रात को बयान दिया कि, ब्रजभूषण शरण सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है।

पद से हटाए जाएंगे ब्रजभूषण शरण सिंह

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग करने वाले पहलवानों की अब इस मामले में बड़ी जीत हुई है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात घोषणा की कि सिंह को पद छोड़ने के लिए कहा गया है और उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक नीरीक्षण समिति को नियुक्त किया गया है जिसे जांच पूरी करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है। पद से हटाए जाने के ऐलान के बाद अब पहलवानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को रोक भी दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह: अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा नाम, टाडा में गए जेल, अब पहलवानों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, WFI के अध्यक्ष का विवादों से रहा पुराना नाता

ब्रजभूषण ने किया था इस्ताफा देने से इनकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें