Get App

Wrestlers Protest: 'ये लड़ाई दीदी स्मृति ईरानी से नहीं...' पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस को दी नसीहत

Wrestlers Protest: बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, खिलाड़ियों की लड़ाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, दीदी स्मृति ईरानी जी या BJP से नहीं है। खिलाड़ियों की लड़ाई फेडरेशन और एक व्यक्ति के खिलाफ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 8:35 PM
Wrestlers Protest: 'ये लड़ाई दीदी स्मृति ईरानी से नहीं...' पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस को दी नसीहत
Wrestlers Protest: पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस को दी नसीहत

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और उसके प्रमुख और BJP सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ भारत के टॉप पहलवानों के विरोध प्रदर्शन (Wrestlers Protest) के बीच, पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने कांग्रेस (Congress) को कड़े शब्दों में नसीहत दी है। बबीता फोगाट ने पार्टी से खुद के फायदे के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने को कहा है।

बबीता फोगाट ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, "खिलाड़ियों की लड़ाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

जी, दीदी स्मृति ईरानी जी या BJP से नहीं है। खिलाड़ियों की लड़ाई फेडरेशन और एक व्यक्ति के खिलाफ है। मैं कांग्रेस पार्टी को ये कहना चाहती हूं कि वह अपने फायदे के लिए खिलाड़ियों के आंदोलन पर ओछी राजनीति करना बंद करें।"

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। वहीं प्रमुख प्रदर्शनकारियों में से एक बजरंग पुनिया ने भी अपना रुख साफ किया और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें