Get App

President Visit Ayodhya: अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने रामलला के किए दर्शन, सरयू घाट पर की आरती, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा-अर्चना

President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह ट्रैफिक रोका गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बुधवार देर शाम रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाईं

Akhileshअपडेटेड May 01, 2024 पर 7:47 PM
President Visit Ayodhya: अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने रामलला के किए दर्शन, सरयू घाट पर की आरती, हनुमानगढ़ी में भी की पूजा-अर्चना
President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचीं

President Droupadi Murmu Visit Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी मतदान के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार (1 मई) को पहली बार अयोध्या पहुंची। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचीं। फिर मुर्मू ने सरयू नदी पर पूजन-अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने सरयू घाट पर आरती भी की।

बुधवार शाम करीब 7 बजे राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री रामलला के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की आरती भी की। इससे पहले उन्होंने सरयू घाट पर आरती की। हनुमानगढ़ी में दर्शन के दैरान पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।

हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सरयू घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सरयू के चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें