सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी (Chandrika persad Santokhi) 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में चीफ गेस्ट (मुख्य अतिथि) हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने इस बात को कन्फर्म किया है कि भारतीय मूल के संतोखी राजपथ परेड में शामिल होंगे। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnsin) गणतंत्र दिवस के परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले थे, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Coronavirus New Strain) के नए स्ट्रेन से बढ़ते प्रकोप के चलते उन्होंने अपनी भारत यात्रा कैंसिल कर दी थी। इसके बाद से ही सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि की तलाश की जा रही है। सरकार की तरफ से सूरीनाम के राष्ट्रपति को न्योता दिया गया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

कल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Divas- PBD convention) का वर्चुअल तरीके के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। उस दौरान सम्मेलन में चीफ गेस्ट तौर पर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को आमंत्रित किया गया था। मुख्य संबोधन उन्होंने ही दिया। खास बात ये रही कि उन्होंने अपना संबोधन भोजपुरी में शुरू किया था। उन्होंने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मेरे प्यारे प्यारे भारतीय प्रवासी भईया और बहना लोगन, हमार ओर से आप लोगों को राम जोहार पहुंचे। का हाल बा? हमार देश सूरीनाम आप सब लोगों को अभिनंदन प्रस्तुत करिला"।

इस कार्यक्रम में संतोखी ने कहा था कि सूरीनाम से भारत आने वाले यात्रियों के लिए वीजा परमिट खत्म करने दिशा में पहला कदम उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि कारोबार और पर्यटन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश भी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।