Puri Jagannath Temple: ओडिशा (Odisha) और पुरी (Puri) में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए तीर्थ नगरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन ने रविवार को ऐलान किया है कि 12वीं शताब्दी का यह मंदिर 15 जून तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ओडिशा सरकार (Odisha government) द्वारा राज्य में लॉकडाउन लागू करने के चलते मंदिर 5 मई से भक्तों के लिए बंद है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (Shree Jagannatha Temple Administration - SJTA ) के मुख्य प्रशासक डॉ. कृष्ण कुमार (Dr Krishan Kumar) की अध्यक्षता में हुई रिव्यू मीटिंग में मंदिर को 15 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस मीटिंग में पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा (Samarth Verma) भी मौजूद रहे।
बता दें कि पुरी में मंदिर का प्रशासन राज्य सरकार के कानून विभाग (law department) के तहत आता है। SJTA जो कि मंदिर प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है उसका नेतृत्व सीनियर IAS अफसर करते हैं। इस मीटिंग में परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मानक संचालन प्रक्रिया (standard operating procedure) की समीक्षा करने का भी फैसला लिया गया है।
ओडिशा में हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 11,732 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 19 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,12,224 हो गई है। अब तक कुल 2,313 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
