Get App

IMD Rain Alert: मुंबई-गुजरात में मूसलाधार बारिश की चेतावनी! दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, कठुआ में भारी बारिश से 4 की मौत

Rain Alert: IMD की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया

Akhileshअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 3:29 PM
IMD Rain Alert: मुंबई-गुजरात में मूसलाधार बारिश की चेतावनी! दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, कठुआ में भारी बारिश से 4 की मौत
IMD ने रायगढ़ और पालघर जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है

IMD Rain Alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया। IMD के मुताबिक, 19 और 20 जुलाई को इन राज्यों में हल्की से लेकर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

मुंबई की सड़कें जलमग्न (Mumbai Rain)

मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ हिस्सों में आज भारी से अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-बेलापुर रूट पर रेलगाड़ियां सामान्य चल रही हैं। उधर, मध्य रेलवे के कई यात्रियों ने रेलगाड़ियां के 10 से 15 मिनट की देरी से चलने का दावा किया है। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेवाएं सामान्य हैं।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह किसी जगह बड़े जलभराव की सूचना नहीं मिली। एक प्रशासनिक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया। IMD ने मंगलवार को मुंबई और ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें