Weather Forecast: आज से लेकर 13 नवंबर तक इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 9 से 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज एवं बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने 11 से 13 नवंबर के दौरान कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश की गतिविधि में तेजी आने भविष्यवाणी की है

Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 11 से 13 नवंबर के दौरान कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश (Rains) की गतिविधि में तेजी आने भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 और 12 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। IMD ने इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि आज यानी 9 से 12 नवंबर के दौरान दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र एवं तमिलनाडु के साथ-साथ के इलाकों 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। 10-12 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश के तट पर भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन ने अब पकड़ी रफ्तार, BKC स्टेशन के डिजाइन और निर्माण के लिए जारी हुआ टेंडर


इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

- मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज एवं बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

- इसी तरह की स्थिति 11 से 13 नवंबर के दौरान रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में, जबकि 12 और 13 नवंबर को केरल में भारी बारिश की आशंका है।

- 11 और 12 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

- मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है।

- 9-10 नवंबर के बीच जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की आशंका है।

- 9-10 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही हालात रहेंगे।

- 9 और 10 नवंबर को उत्तराखंड में मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की गई है।

- 9 और 10 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा में हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की आशंका है।

- 9 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ऐसे ही हालात रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।