Rajaouri Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार जवान घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, राजौरी में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है।
