Rajasthan Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास जमवारामगढ़ (Jamwaramgarh near Jaipur) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रविवार को तारपीन तेल की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक बच्चों की उम्र 2 से 5 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक है कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है और सिर्फ लोगों की चीख-पुकार सुनी जा रही है।
