Get App

राजस्थान में बड़ा हादसा! जोधपुर में LPG सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

Rajasthan Cylinder explodes: भुंगरा गांव में हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 फीसदी तक झुलस गए हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 12:07 PM
राजस्थान में बड़ा हादसा! जोधपुर में LPG सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
Rajasthan Cylinder explodes: इस घर में आयोजित शादी समारोह के लिए लोग जुए हुए थे

Rajasthan Cylinder explodes: राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur) के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 फीसदी तक जल गए हैं। इस घर में आयोजित शादी समारोह के लिए लोग जुए हुए थे। भूंगरा गांव में हुए विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा गिर गया।

एक अधिकारी ने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कयाल (Anil Kayal) ने बताया कि दूल्हे सुरेंद्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे। उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार रूम में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया।

विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो बच्चों रत्न सिंह (5) और खुशबू (4) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें