Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले AAP की बड़ी घोषणा, दिल्ली की सभी विधानसभाओं में होगा सुंदरकांड पाठ

Ram Mandir: AAP सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि हालांकि, मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि उन्हें एक औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा और वह उस दिन अपना कोई और कार्यक्रम नहीं रखें

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
AAP मंगलवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम आयोजित करेगी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की एक बड़ी घोषणा की। AAP के मुताबिक, दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में अब हर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। हर महीने के पहले मंगलवार को AAP सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले सप्ताह से हर मंगलवार को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों और नगर निगम वार्ड सहित 2,600 स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इसके लिए आम आदमी पार्टी के भीतर एक संगठन बनाया गया है। बता दें कि सुंदरकांड महाकाव्य रामचरितमानस का एक अध्याय है, जो भगवान हनुमान को समर्पित है। AAP ने यह घोषणा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले की है।


AAP सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि हालांकि, मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि उन्हें एक औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा और वह उस दिन अपना कोई और कार्यक्रम नहीं रखें।

22 जनवरी को मां बनना चाहती हैं कई गर्भवती महिलाएं

अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर इंदौर में कई गर्भवती महिलाओं ने डॉक्टरों के सामने इस तारीख को डिलीवरी कराए जाने की इच्छा जताई है। डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने सोमवार को बताया कि हमारे अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराने वाली करीब 60 गर्भवती महिलाओं ने हमसे अनुरोध किया है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए ताकि उनका मातृत्व राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ संयोग से जुड़ सके। इस विशेष अवसर को लेकर ये महिलाएं और उनके परिवार के लोग खासे उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि ये वे महिलाएं हैं जिनकी गर्भावस्था की अवधि 22 जनवरी के आस-पास पूरी होने वाली है। राजगीर ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों के लिए जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इसे ध्यान में रखकर ही इन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी का फैसला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी पूजता है', भगवान राम का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले PM मोदी

जल्द ही मां बनने जा रही बबली (30) ने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे डिलीवरी के लिए 19 जनवरी से 10 फरवरी के बीच की संभावित तारीख दी है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं अपने बच्चे को 22 जनवरी को जन्म दूं क्योंकि इस तारीख को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।