Ram Mandir Inauguration: रामलला के ननिहाल से भी आ रहे श्रद्धालु, अयोध्या के लिए पैदल निकली भक्तों की टोली

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अब लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। एक ऐसे ही रामभक्तों की टोली से छत्तीसगढ़ से पैदल आयोध्या की यात्रा पर निकली है। देश के करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम को लेकर लोगों में गजब का उत्सह देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: रामलला के ननिहाल से भी आ रहा श्रद्धालु, अयोध्या के लिए पैदल निकली भक्तों की टोली

Ram Mandir Inauguration: नए साल में अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने की खबर से देश विदेश के करोड़ों हिंदुओं में उत्साह का माहौल है। इस उत्साह को रामभक्त अपने-अपने तरीके से व्यक्त करने में लगे हैं। पूरा देश राम की भक्ति झूमता नजर आ रहा है। हर राम भक्त को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। यही वजह है, कि मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति लोग अपने तरीके से उनके प्रति आस्था प्रकट कर रहे हैं। ऐसे ही राम भक्तों का नौ लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) से पैदल अयोध्या की यात्रा पर निकल चुका है।

खास बात यह है कि ये सभी भक्त रामलला के ननिहाल से उनकी जन्मस्थली आ रहे हैं। कोरबा के मुड़ापार इलाके से 9 लोगों का जत्था पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़ा है। मुड़ापार स्थित हनुमान मंदिर में लोगों ने रामभक्तों का स्वागत सत्कार कर टीका चंदन लगाकर उनकी ये यात्रा मंगलमय हो ऐसी मना की।

अयोध्या के लिए अपनी पैद यात्रा शुरू करने से पहले रामभक्त राजेंद्र राजपूत ने बताया, "प्रभु श्रीराम उनके रोम रोम में समाए हुए हैं। राम काम किए बिना उन्हें चैन नहीं आता। यही वजह है कि वे और उनके साथियों ने प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का बीड़ा उठाया और पैदल ही उनके गांव के लिए निकल गए।"


Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर परिसर होगा 'आत्मनिर्भर' 70 एकड़ जमीन का 70% हिस्सा होगा हरा-भरा

इस दौरान में बड़ी संख्या में BJP नेता मौजूद रहे। BJP के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वार्ड नंबर 13 के पार्षद व कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन, वरीष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र पांडेय समेत दूसरे कई नेता मौजूद रहे। सभी ने रामभक्तों के पांव पखारे और भगवा गमछा पहनाकर उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। सभी ने उनके शुभ यात्रा की कामना की है.

दरअसल छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। प्रदेश के कोने-कोने से रामभक्त अपने तरीके से उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। देशभर में करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम को लेकर लोगों में गजब का उत्सह देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाह रहा है।

इसके अलावा भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3 हजार क्विंटल चावल अयोध्या आएंगे। ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप होगी, जो अयोध्या पहुंचेगी। इसे छत्तीसगढ़ के जिलों से एकत्र किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।