Ram Mandir Inauguration: नए साल में अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने की खबर से देश विदेश के करोड़ों हिंदुओं में उत्साह का माहौल है। इस उत्साह को रामभक्त अपने-अपने तरीके से व्यक्त करने में लगे हैं। पूरा देश राम की भक्ति झूमता नजर आ रहा है। हर राम भक्त को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। यही वजह है, कि मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति लोग अपने तरीके से उनके प्रति आस्था प्रकट कर रहे हैं। ऐसे ही राम भक्तों का नौ लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) से पैदल अयोध्या की यात्रा पर निकल चुका है।
