Ram Mandir Inaugration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सोमवार को शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं को हल्दी और घी मिले चावल के कलश बांटे गए। इन संगठनों की 1 से 15 जनवरी तक देशभर में लगभग 25 करोड़ परिवारों को 'अक्षत' (चावल) वितरित करने की है। ये आउटरीच 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक (Ram Mandir Consecration) की प्रत्याशा में है।
