Ram Mandir: राम मंदिर के लिए आप भी करना चाहते हैं दान? तो बस करना है इतना सा काम, यहां से मिलेंगी सभी डिटेल
Ram Mandir Inauguration: कई भक्त दान करना चाहते हैं, लेकिन कोई लोगों को ये नहीं पता होता कि यह कैसे करना है। अगर आप दान देना चाहते हैं, तो आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए, अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं
Ram Mandir: राम मंदिर के लिए आप भी करना चाहता हैं दान, तो बस करना है इतना सा काम, यहां से मिलेंगी सभी डिटेल
Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तीन मंजिला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके बाद 23 जनवरी से राम भक्त भव्य महल में रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद ले सकते है।
कई दूसरे देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मंदिर के खंभों और दीवारों की शोभा बढ़ाएंगी। कथित तौर पर इस मंदिर को बनाने में किसी भी तरह से लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर को भारतीय वास्तुकला के पारंपरिक और स्वदेशी तरीकों का इस्तेमाल करके डिजाइन किया गया है। अब तक दुनियाभर से हजारों लोग राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे चुके हैं।
कई भक्त दान करना चाहते हैं, लेकिन कोई लोगों को ये नहीं पता होता कि यह कैसे करना है। अगर आप दान देना चाहते हैं, तो आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए, अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं।
ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान की व्यवस्था की है। आप किसी भी UPI पेमेंट ऐप पर QR कोड स्कैन करके भी दान कर सकते हैं।
यदि आप राम मंदिर के लिए दान देना चाहते हैं, तो यहां आपको अकाउंट डिटेल दे रहे हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया गया है – https://srjbtkshetra.org/donation-options/
SBI:-
A/C Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
A/C No: 39161495808
IFSC Code: SBIN0002510
Branch: Naya Ghat, Ayodhya, UP
UPI ID: shriramjanmbhoomi@sbi
बैंक ऑफ बड़ौदा:-
Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
Account Number: 05820100021211
IFSC Code: BARB0AYODHY
Branch Name: Naya Ghat, Ayodhya, UP
UPI ID: shriramjanmbhoomi@bob
पंजाब नेशनल बैंक:-
Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
Account number: 3865000100139999
IFSC CODE: PUNB0386500
BRANCH: Naya Ghat, Ayodhya, UP
ट्रस्ट ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA), 2010 के तहत भी रजिस्ट्रेशन करा लिया है। विदेश में रहने वाले लोग भी दान कर सकते हैं। ट्रस्ट ने विदेशों से दान के लिए अलग से अकाउंट डिटेल दी हैं।
Account Name: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
Account number: 42162875158
IFSC CODE: SBIN0000691
SWIFT CODE: SBININBB104
BRANCH: New Delhi Main Branch, 4th floor, FCRA Cell 11, Sansad Marg, New Delhi- 110001
अयोध्या राम मंदिर के लिए अब तक 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान मिल चुका है। ट्रस्ट के अनुसार, भगवान राम के लगभग 18 करोड़ अनन्य भक्तों ने पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट में लगभग 3,200 करोड़ रुपए जमा किए हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया था।