Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तीन मंजिला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके बाद 23 जनवरी से राम भक्त भव्य महल में रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद ले सकते है।
