Ram Mandir Inauguration: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) के लिए शनिवार को 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल (Aromatic Rice) रवाना किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के VIP मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए।
