Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Prana Pratishtha) समारोह के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त होगा और इसी मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रामलला का अभिषेक करेंगे। रामलला का अभिषेक मेष लग्न और अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। ये अद्भुत मुहूर्त काशी के सांगवेद विद्यालय के प्राचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। काशी, जिसे समस्त विद्याओं की राजधानी और विद्वानों की भूमि कहा जाता है। उसी जमीं से रामलला के अभिषेक का मुहूर्त निकला है।
