Get App

Ram Mandir: राम मंदिर समारोह के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की तरफ से भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू

Ram Mandir Inauguration: मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान 'सूर्य नमस्कार' और योग किया। पत्रकारों से यादव ने कहा, "हम 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 5:49 PM
Ram Mandir: राम मंदिर समारोह के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की तरफ से भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू
Ram Mandir: राम मंदिर समारोह के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की तरफ से भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू

Ram Mandir Inauguration: मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) से पांच लाख लड्डू अयोध्या (Ayodhya) भेजेगा। मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान 'सूर्य नमस्कार' और योग किया।

पत्रकारों से यादव ने कहा, "हम 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजने जा रहे हैं।"

यादव ने कहा कि मुगल बादशाह बाबर ने अयोध्या में मंदिर तोड़ा था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अब जब इसका पुनर्निर्माण हो गया है तो इस अवसर का जश्न मनाने में मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें