Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के साथ ही दिल्ली में आरके पुरम के संकट मोचन मंदिर आश्रम (Sankat Mochan Mandir Ashram) में भी खुशी का माहौल है। VHP के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल (Om Prakash Singhal) बताते हैं कि इसी आश्रम में वो कार्यालय है, जहां राम मंदिर आंदोलन (Ram Mandir Andolan) की योजनाओं का खाका बना और उन्हें अमलीजामा पहनाया गया।
