Ram Mandir: सिर्फ मंदिर नहीं...तैयार कर दिया एक पूरा शहर!
Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में ट्रस्ट के कार्यालय में एक प्रजेंटेशन में भव्य परिसर की परिदृश्य योजना साझा करते हुए यह बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि आगामी मंदिर परिसर की 70 एकड़ जमीन का 70 फीसदी हिस्सा हरित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि यह परिसर अपने तरीके से आत्मनिर्भर होगा, क्योंकि इसमें दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और पावर हाउस से एक समर्पित लाइन होगी