Ram Mandir Inauguration: भगवान राम के पवित्र बाल रूप, रामलला, अयोध्या (Ayodhya) में प्रतिष्ठित होने वाले हैं। भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण पूरी तरह से भक्तों की तरफ से मिल रहे दान से किया जा रहा है। ये ऐतिहासिक अभिषेक समारोह 22 जनवरी को होने जा रहा है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
