Ram Mandir Inauguration: अब अपने घर भी ला सकते हैं राम मंदिर! लाइटों से लगेंगे और चार चांद, इन डिजाइन की बाजार में बढ़ रही डिमांड

Ram Mandir Inauguration: बीकानेर के कृष्णकांत व्यास करीब एक साल से इस तरह के मॉडल बना रहे हैं। वे लकड़ी पर लेजर कटिंग के जरिए राम मंदिर के कई डिजाइन तैयार कर रहे है। उन्होंने बताया, "वह अयोध्या के राम मंदिर की थ्री डी वुडन रेप्लिका बना रहे हैं।" इतना ही नहीं अब तो बड़ी-बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भी इनके राममंदिर के मॉडल की डिमांड करने लगे है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Inauguration: अब अपने घर भी ला सकते हैं राम मंदिर! लाइटों से लगेंगे और चार चांद, इन डिजाइन की बाजार में बढ़ रही डिमांड

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले बाजारों में मंदिर और भगवान राम से जुड़ी कई तरह की चीजों, जैसे- चाभी के छल्ले, ब्रेसलेट और मंदिर के मॉडल, की बाजार में डिमांड बढ़ गई है। देश में राममय माहौल हो चुका है। सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि देश के दूसरे इलाकों में भी राम मंदिर से जुड़ी कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के बीकानेर में भगवान श्री राम के मंदिर की तरह हुबहू राम मंदिर बनाया जा रहा है। हालांकि, ये किसी जमीन पर नहीं बल्कि लकड़ी पर बनाया जा रहा एक मॉडल है।

बीकानेर के कृष्णकांत व्यास करीब एक साल से इस तरह के मॉडल बना रहे हैं। वे लकड़ी पर लेजर कटिंग के जरिए राम मंदिर के कई डिजाइन तैयार कर रहे है। उन्होंने बताया, "वह अयोध्या के राम मंदिर की थ्री डी वुडन रेप्लिका बना रहे हैं।" इतना ही नहीं अब तो बड़ी-बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भी इनके राममंदिर के मॉडल की डिमांड करने लगे है।

लाइट वाला है मंदिर


इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि इसमें LED लाइट्स लगी हैं। कृष्णकांत बताते है कि उनके राम मंदिर में भी लाइट है, जिसमें रंगबिरंगी लाइटें लगी हुई हैं। इसके अलावा बिना लाइट का भी राम मंदिर है। बिना लाइट का वे 650 से 700 रुपए में बेच रहे है, जबकि लाइट का राममंदिर 900 रुपए में बेच रहे हैं।

कैसे तैयार होता है डिजाइन?

कृष्णकांत घर पर खुद ही कंप्यूटर पर डिजाइन तैयार करते हैं और फिर दूसरे कंप्यूटर पर कमांड देकर मशीन में यह कमांड इंस्टाल की जाती है। इसके बाद मशीन ऑटोमैटिक लकड़ी पर लेजर मशीन से कटिंग करती है और राम मंदिर का ढांचा तैयार हो जाता है।

उन्होंने बताया कि उनका प्रोडक्शन रोजाना 100 से ज्यादा थ्री डी वुडन रेप्लिका बना रहा है। फिलहाल एक दिन में औसत 40 से ज्यादा मॉडल बिक जाते हैं।

उन्होंने कहा, "अभी मेरे पास रोजाना 15 से 20 ऑर्डर ऑनलाइन आने शुरू हो गए है। अभी तक करीब एक हजार से दो हजार के बीच मॉडल बेच चुके हैं।"

Ram Mandir Inaugration: राम मंदिर में होंगे 392 खंभे, 44 गेट, पूरा परिसर अपने तरीके से होगा 'आत्मनिर्भर'

उन्होंने घर के अलावा दिल्ली में भी प्रोडक्शन की यूनिट लगा रखी है। कई बार समय मिलता है, तो वे खुद राम मंदिर को अच्छे से पैक करके लोगों को भेज देते हैं।

कृष्णकांत कहते हैं कि जनवरी में होने वाले भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी रुझान है। इसलिए अब लोग राम मंदिर के इन मॉडल को एक दूसरे को गिफ्ट भी कर रहे हैं।

कृष्णकांत बताते है कि वह 3डी वुडन रेप्लिका अलग-अलग साइज में तैयार कर रहे हैं। इनमें सबसे छोटा साइज 4 इंच का है। फिर इसके बाद 6, 8, 10, 14 इंच का है। इसके अलावा सबसे बड़ा राम मंदिर 4 फीट का बनाया हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।