Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से पहले बाजारों में मंदिर और भगवान राम से जुड़ी कई तरह की चीजों, जैसे- चाभी के छल्ले, ब्रेसलेट और मंदिर के मॉडल, की बाजार में डिमांड बढ़ गई है। देश में राममय माहौल हो चुका है। सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि देश के दूसरे इलाकों में भी राम मंदिर से जुड़ी कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के बीकानेर में भगवान श्री राम के मंदिर की तरह हुबहू राम मंदिर बनाया जा रहा है। हालांकि, ये किसी जमीन पर नहीं बल्कि लकड़ी पर बनाया जा रहा एक मॉडल है।
