Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) नगरी लंबे समय तक संत्रास झेलने के बाद अब उत्सव में डूबी हुई है। वो अब अपनी पुरानी पीड़ा भी भूल चुकी है। रामनगरी का हर पल उल्लास में गुजर रहा है। पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से भरी हुई है। इस अयोध्या में ढोल है, नगाड़ा है और लोकगीत है। लोगों की नृत्य करती टोलियां हैं। भाव के चलते श्रद्धालुओं की भीगी आंखे हैं। लखनऊ से निकलते ही एहसास होने लगता है की हम किसी धार्मिक नगरी की तरफ बढ़ रहे हैं। वो नगरी, जो लोगों के दिल में बसी हुई है। सड़क के दोनों छोर केसरिया झंडों से पटे पड़े हैं।
