Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश का अयोध्या (Ayodhya) "ऐतिहासिक" राम मंदिर (Ram Mandir) के भव्य प्रतिष्ठा समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कथित तौर पर कई राजनेताओं और मशहूर हस्तियों समेत 6,000-7,000 लोगों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। क्योंकि देश के लोगों में राम मंदिर समारोह को लेकर उत्साह बरकरार है।
अब ट्रेन और बस के साथ-साथ आप फ्लाइट से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर देश के किसी बड़े शहर से अयोध्या आने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए फ्लाइट टिकट की कीमत। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं, देश के 10 प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए कितना है फ्लाइट का टिकट।
मोटे तौर पर, MakeMyTrip और EaseMyTrip प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ यात्राओं के किराए में ₹1,000-3,000 का अंतर था।
पिछले महीने, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया था कि वे 22 जनवरी को अभिषेक समारोह के दिन अयोध्या राम मंदिर आने से बचें। उन्होंने लोगों को 23 जनवरी के बाद शहर में आने का सुझाव दिया। प्रधान मंत्री ने लोगों से इस अवसर को चिह्नित करने के लिए अपने घरों में राम ज्योति जलाने और दिवाली मनाने को कहा।
30 दिसंबर, 2023 को जब पीएम मोदी ने अयोध्या का दौरा किया था, तब उन्होंने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। समारोह के मद्देनजर, स्पाइसजेट ने कहा कि वह 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करेगा।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, स्पेशल फ्लाइट राष्ट्रीय राजधानी से दोपहर 1.30 बजे उड़ा भरेगी और 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन वापसी उड़ान शाम 5 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।