Get App

Ram Mandir: 1528 से 2024, बड़ी लंबी चली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लड़ाई, कब-कब क्या हुआ, डालें एक नजर

Ram Mandir Inauguration: राम जन्मभूमि के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज की गई हैं, इसमें 9 नवंबर, 2019 का अपना एक अलग महत्तव है, जब पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। ये फैसला मंदिर के पक्ष में था और इसे हिंदू पक्ष की एक बड़ी और एतिहासिक जीत माना जाता है। 22 जनवरी 2024 को अब भगवान राम अपने भव्य और विशाल मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 1:30 PM
Ram Mandir: 1528 से 2024, बड़ी लंबी चली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लड़ाई, कब-कब क्या हुआ, डालें एक नजर
Ram Mandir: 1528 से 2024, बड़ी लंबी चली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लड़ाई

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) राम जन्मभूमि (Ram Janmbhoomi) देश के इतिहास के सबसे लंबे और विवादित मामलों में से एक है। राम जन्मभूमि का इतिहास प्राचीन है, जो 1528 से 2023 तक करीब 495 सालों का है। राम जन्मभूमि के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज की गई हैं, इसमें 9 नवंबर, 2019 का अपना एक अलग महत्तव है, जब पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। ये फैसला मंदिर के पक्ष में था और इसे हिंदू पक्ष की एक बड़ी और एतिहासिक जीत माना जाता है।

22 जनवरी 2024 को अब भगवान राम अपने भव्य और विशाल मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। देशभर की कई जानी-मानी हस्तियां इस एतिहासिक पल की साक्षी बनेंगे। आइए इससे पहले एक नजर डालें इस पूरे आंदोलन पर...

राम मंदिर: कब-कब क्या हुआ?

1528: मुगल बादशाह बाबर के कमांडर मीर बाकी ने विवादित स्थल पर एक मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया गया। हिंदू समुदाय का दावा था कि ये जगह भगवान राम का जन्मस्थान है और इस स्थान पर एक प्राचीन मंदिर था। हिंदुओं ने दावा किया कि मस्जिद के गुंबदों में से एक के नीचे ही भगवान राम का जन्मस्थान था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें