Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के अभिषेक समारोह के निमंत्रण कार्ड (Invitaion Card) भी मंदिर की तरह ही भव्य और आकर्षक हैं। इसमें मंदिर के स्ट्रक्चर की एक बड़ी तस्वीर है और साथ में युवा उम्र में भगवान राम भी। बड़े आकार के खूबसूरती से डिजाइन किए गए इस कार्ड में एक बुकलेट भी शामिल है, जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन (Ram Janmabhoomi Andolan) में शामिल कुछ प्रमुख लोगों के बारे में भी जानकारी दी गई है।
