Get App

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बना नया सेल्फी प्वाइंट, PM मोदी ने खिंचाईं फोटो, CM योगी भी यहां ले चुके हैं सेल्फी

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत गायिका लता मंगेश्कर की 93वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नया घाट के पास इस चौक का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 दिसंबर 2022 को वर्चुअल तरीके से किया था। अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर इकट्ठा हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 8:36 PM
अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बना नया सेल्फी प्वाइंट, PM मोदी ने खिंचाईं फोटो, CM योगी भी यहां ले चुके हैं सेल्फी
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में लता मंगेशकर चौक बना नया सेल्फी प्वाइंट (PHOTO-PTI)

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश (UP) की अयोध्या (Ayodhya) नगरी में मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Chowk) को समर्पित चौक स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौक पर लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कला में लोगों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है और इस चौराहे के केंद्र में स्थापित 14 टन वजनी एक विशाल अलंकृत वीणा की प्रतिकृति अपना यह काम बखूबी कर रही है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने पहले बताया था कि 40 फुट लंबी और 12 मीटर ऊंची इस प्रतिकृति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। इसे करीब 7.9 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया गया है।

लता मंगेशकर चौक राम पथ और धर्म पथ के चौराहे पर स्थित है। राम मंदिर के आगामी अभिषेक समारोह से पहले दोनों पथों को सुंदर लाइटिंग वाले खंभों के साथ खूबसूरती से सजाया गया है।

अयोध्या और पड़ोसी जिलों से सैकड़ों लोग 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने के लिए लता मंगेशकर चौक पर इकट्ठा हुए थे। चौक पर सेल्फी लेने के लिए लोगों ने रविवार रात 10 बजे से ही चौक पर आना शुरू कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें