Ram Mandir: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगी मीट की दुकान', UP के प्रमुख मुस्लिम संगठन का ऐलान

Ram Mandir Inauguration: BJP विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कदम ने राज्य नेतृत्व से 22 जनवरी को शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए केंद्र से अनुरोध करने का भी आग्रह किया

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगी मीट की दुकान', UP के प्रमुख मुस्लिम संगठन का ऐलान

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने घोषणा की है कि वह 22 जनवरी को राज्य की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में मीट की दुकानें बंद रखेंगे, जिस दिन अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश (All India Jamiatul Quresh) ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कई इलाकों में मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है, जब 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

'सद्भावना से लिया गया फैसला'

ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरेशी और उपाध्यक्ष अशफाक कुरेशी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया।


उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने लखनऊ के बिलोचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज और लाटूश रोड इलाकों में सभी मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

Ram Mandir: दिसंबर 1992 का वो इतिहास, जब बाबरी के भीतर प्रकट हुए रामलला, उस रात कॉन्स्टेबल बरकत अली ने ऐसा क्या देखा, आज भी दर्ज है उनका बयान

शहाबुद्दीन क़ुरैशी ने राज्य के डिप्टी सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा, "हम सभी अवधवासी हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सद्भावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को बिलोचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज और लाटूश रोड क्षेत्र के सभी मांस व्यापारी अपना कारोबार बंद रखेंगे।"

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह 22 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाना है।

शराब, मीट पर रोक लगाने की अपील

BJP विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कदम ने राज्य नेतृत्व से 22 जनवरी को शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए केंद्र से अनुरोध करने का भी आग्रह किया।

कदम ने ये कहते हुए अस्थायी प्रतिबंध की मांग की कि यह दिन "सबसे शुभ" है और पांच शताब्दियों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ये दिन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में दिवाली मनाने से कम नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।