Ram Mandir Inauguration: जैसे-जैसे अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह करीब आ रहा है, श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। देश भर में लोग उन चीजों को बनाने में व्यस्त हैं, जिन्हें वे श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपहार में देना चाहते हैं। हजारीबाग (Hazaribagh) के बड़ा बाजार इलाके के वीर वस्त्रालय से जुड़े लोग एक खास विशाल ध्वज तैयार करने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि ये ध्वज अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर लहराएगा।
