Ram Mandir: अयोध्या एयरपोर्ट पर रामायण के 'श्रीराम' का हुआ भव्य स्वागत, अरुण गोविल ने वीडियो शेयर कर लिखा- राम नाम कर अमित प्रभावा

Ram Mandir Inauguration: अरुण गोविल ने अपने अयोध्या धाम पहुंचने की जानकारी अपने फैंस के साथ भी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राम नगरी पहुंचने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं अरुण पहले प्लेन के अंदर और फिर अयोध्या के महार्षि वाल्मीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई देते हैं

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 5:12 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: अयोध्या एयरपोर्ट पर रामायण के 'श्रीराम' का हुआ भव्य स्वागत, अरुण गोविल ने वीडियो शेयर कर लिखा- राम नाम कर अमित प्रभावा

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा से पहले पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) धर्म नगरी अयोध्या (Ayodhya) में पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण (Ramayan) में प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था। उन्हें इससे काफी प्रसद्धि हासिल हुई। देशभर में 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। इसे लिए धर्म नगरी में भी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

अरुण गोविल ने अपने अयोध्या धाम पहुंचने की जानकारी अपने फैंस के साथ भी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राम नगरी पहुंचने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं अरुण पहले प्लेन के अंदर और फिर अयोध्या के महार्षि वाल्मीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग, उन्हें देख काफी खुश होते हैं। कोई उनके साथ सेल्फी लेता है, तो कोई उनके पैर तक छूता है।

अपने इंस्टा पोस्ट पर अरुण गोविल ने कैप्शन लिखा, "राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुरान उपनिषद गावा। आज पहली बार विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य… बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है.. जय श्रीराम।"

इससे पहले अरुण गोविल ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह शहर और राम लल्ला के दर्शन के लिए उत्सुक हैं।

Ram Mandir: 'राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम' अयोध्या में रामलला के दर्शन को आतुर हैं ये फिल्मी कलाकार

अरुण ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "मुझे खुशी है कि मुझे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला, और मैं इसे देखने और राम लला के दर्शन के लिए वहां (अयोध्या) जाने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत बड़ा अवसर है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे जीवनकाल में ऐसा हुआ; सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है, माहौल सकारात्मक है, ऊर्जा है और हम सभी बहुत खुश हैं।"

उन्होंने इस जीवनकाल की घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि अगर हमें किसी एक व्यक्ति को श्रेय देना है, तो हम मोदी जी को देंगे, क्योंकि उन्होंने जिस तरह से काम किया है और चारों ओर ऊर्जा फैलाई है, हालांकि मैंने यह स्वीकार किया है कि जब भी इस तरह का काम किया जाता है, तो वो किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं किया जाता है। जिसने सारी सकारात्मक ऊर्जा फैलाई है वह मोदी जी हैं। और बाकी सब सामूहिक काम है; सभी ने कई सालों तक बहुत काम किया है, और कई लोगों ने बलिदान दिया है और अभी भी काम कर रहे हैं। तो, जो भी हो हो रहा है, यह जीवन भर की घटना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।