Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए भेजे गए खास उपहारों में 108 फुट लंबी अगरबत्ती, 2,100 किलोग्राम का घंटा, 1,100 किलोग्राम वजन का एक विशाल दीपक, सोने के खड़ाऊं, 10 फुट ऊंचा ताला और चाबी और आठ देशों का समय एक साथ बताने वाली घड़ी शामिल हैं। इन अनोखे उपहारों को बनाने वाले कलाकारों को उम्मीद है कि इनका इस्तेमाल भव्य मंदिर में किया जाएगा। देश के सभी हिस्सों और यहां तक कि विदेशों से भी उपहार प्राप्त हो रहे हैं।
