Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का दरबार सज चुका है। भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना लाखों भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। क्या ट्रेन क्या बस अयोध्या के लिए सब फुल चल रहे हैं। जिन्हें टिकट नहीं मिल रहा है, वो अपने, वे अपने वाहनों से अयोध्या दौड़े चले आ रहे हैं। कुल मिलाकर लोग राम लला के दर्शन करने से चूकना नहीं चाहते। अगर आप भी दिल्ली से अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो यह सफर बेहद सहाना हो सकता है। इसकी वजह ये है कि इस रूट में कई ट्रेनें चलती है। किसी भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
अयोध्या की यात्रा आप बस और ट्रेन से कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने निजी वाहन से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। वहीं अगर बजट अच्छा हो, तो फ्लाइट के जरिए भी जा सकते हैं।
दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेनें
दिल्ली से अयोध्या के लिए अगर आप वंदे भारत से सफर करना चाहते हैं तो यह बेहतर विकल्प है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) सुबह 6.10 बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है। उसी दिन दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंच जाती है। इस ट्रेन की स्पीड इतनी ज्यादा है कि आप सिर्फ 8 घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे। इस ट्रेन का किराया 1600 से 3000 रुपए तक है। इसलिए अगर आपका बजट अच्छा है, तो ही इस ट्रेन में सफर करें, वरना अयोध्या के लिए कई ट्रेनों के ऑप्शन हैं।
यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6.20 बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से रवाना होती है। करीब 13 घंटे बाद अयोध्या पहुंचती है। इस ट्रेन का स्लीपर का किराया 350 रुपये और थर्ड एसी का किराया 950 रुपये है। इसी तरह कैफियत एक्सप्रेस है जो रात 8.25 बजे दिल्ली से रवाना होती है। यह ट्रेन करीब 10.30 घंटे में अयोध्या पहुंचा देती है।इस ट्रेन में के स्लीपर का किराया 390 रुपये और थर्ड एसी का किराया 1025 रुपये है।
फरक्का एक्सप्रेस ( 13484)
इस ट्रेन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन आप इस ट्रेन से डायरेक्ट अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि इस ट्रेन से पहुंचने के लिए आपको पूरे 11 घंटे का सफर तय करना होगा। ये ट्रेन दिल्ली से रात को 9.40 बजे रवाना होती है। यह दूसरे दिन सुबह 10.21 बजे अयोध्या पहुंचा देती है। इसमें स्लीपर का किराया 360 रुपये और थर्ड एसी का किराया 900 रुपये है।
अमृत भारत एक्सप्रेस (15558)
आनंद विहार से अयोध्या तक अमृत भारत एक्सप्रेस जाती है। लेकिन यह ट्रेन रोज नहीं चलती है। यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से अयोध्या के लिए जाती है। यह ट्रेन 3.10 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। रात 1 बजे यह आपको अयोध्या पहुंचा देगी।